Saturday, 29 August 2026

एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की शिकायत पर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित, जांचकमेटी ने पाया दोषी


एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की शिकायत पर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित, जांचकमेटी ने पाया दोषी

जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस ) मेडिकल कॉलेज में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की शिकायत पर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब महिला डॉक्टर ने 18 अगस्त की रात को एक मैसेज के माध्यम से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इस मैसेज में उन्होंने लिखा था कि उनके साथ रेप और हत्या जैसी घटना हो सकती है, और वह नहीं चाहती कि अगली निर्भया बनें।

चिकित्सा विभाग में इस घटना  के बाद हड़कंप मच गया, और तुरंत कार्रवाई के लिए कॉलेज प्रशासन ने एक जांच कमेटी का गठन किया। जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जार्ड) के प्रतिनिधियों की मांग और कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, कॉलेज प्रशासन ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि जांच में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर का कृत्य गलत पाया गया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर भी अपनी शिकायत पोस्ट की थी, जिससे यह मामला प्रकाश में आया। इस पोस्ट के आधार पर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत एसएमएस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई और मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 डॉक्टरों की एक कमेटी का गठन किया गया।

Previous
Next

Related Posts