Saturday, 29 August 2026

बजरी से भरे डंपर ने पुलिस की गाड़ी को मारी मारी टक्कर,बनाड़ थाने का कांस्टेबल राजेंद्र घायल


बजरी से भरे डंपर ने पुलिस की गाड़ी को मारी मारी टक्कर,बनाड़ थाने का कांस्टेबल राजेंद्र घायल

जोधपुर में 22 अगस्त गुरुवार को बजरी से भरे एक डंपर ने बनाड़ थाना पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बनाड़ थाने का कांस्टेबल राजेंद्र घायल हो गए हैं और उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

घटना गुरुवार सुबह की है, जब बनाड़ थाना पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक डंपर को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़कर डंपर को भगा लिया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन डंपर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और फिर फरार हो गया। बाद में माता का थान पुलिस ने नाकाबंदी करके डंपर को पकड़ लिया, हालांकि ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts