Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर 23 अगस्त शुक्रवार को टोंक आएंगे, भाजपा की जिला संगठन की लेंगे बैठक


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर 23 अगस्त शुक्रवार को टोंक आएंगे, भाजपा की जिला संगठन की लेंगे बैठक

भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर 23 अगस्त को टोंक आएंगे। वे यहां कृषि ओडोटरियम मे भाजपा की संगठनात्मक बैठक लेंगे साथ ही आगामी टोंक जिले की देवली - उनियारा विधानसभा उप चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल देव शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के शुक्रवार को टोंक आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में कार्यकर्ता टोक जिले की सीमा पर  प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गाड़ियों के काफ़िले के साथ सुबह 11 बजे क़ृषि ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।जहां वे भाजपा की  सांगठनात्मक बैठक लेंगे  बैठक मे मुख्य रूप से देवली - उनियारा विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा करते हुए की रणनीति बनाई जाएगी।

प्रदेशाध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल , सह प्रभारी विजया राहतकर, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, जितेंद्र गोठवाल, जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर,राज्य  जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी,ओमप्रकाश भड़ाना,निवाई विधायक राम सहाय वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

वहीं साहू समाज 23 अगस्त शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे साहू समाज के गौरव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का टोंक आगमन पर स्वागत करेगा।

भाजपा युवा मोर्चा टोंक के  जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद बादल साहू ने बताया कि साहू समाज के गौरव तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को टोंक आएंगे। जिनका साहू समाज की तरफ से  सुबह 10:30 बजे अग्निशमन केंद्र, जिला उद्योग केंद्र के सामने स्वागत किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts