



टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने कहा कि कहा कि कार्यकर्ताओं एवं आमजनता की सेवा में कोई कमी नही रखूंगा। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास एवं उम्मीद के साथ जनता ने जिताया हैं उस विश्वास को आंच नही आने दूंगा।
टोंक - सवाईमाधोपुर से कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने जिला परिषद टोंक में अपने सांसद कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना से उदघाटन के बाद लोकसभा क्षैत्र से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद व समर्थन से मैं सांसद निर्वाचित हुआ हॅू। उन्होंने कहा कि सांसद कार्यालय में जनहित से जुड़े मुददो की सुनवाई होगी। मैं आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा, अपने क्षेत्र की समस्याओं को संसद भवन तक पहुंचाकर समाधान करवाउॅंगा।
सांसद कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद बैरवा,पूर्व जिला प्रवक्ता जर्रार खान,कुलदीप सिंह राजावत, माया सुवालका, दिनेश चैरासिया, हरक चन्द गोलेछा, अब्दुुल खालिक, पूर्व विधायक कमल बैरवा, अलका बैरवा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आतिफ नकवी, महादेव मीणा, किशन फगोड़िया, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष पंकज यादव, सलीम नक़वी, देहात ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, राजू लाल चैधरी, आशाराम धाकड़, परशुराम मीणा, घनश्याम धारोला, गणेशराम जाट, विमल मीणा बरवाड़ा, मुकुटराम, दिनेश बैरवा, तेजकरण मीणा, सददाम मंसूरी, अहसान बाबा, फोजूराम मीणा, केदार चैधरी, मोहम्मद आमद, बजरंग लाल वर्मा उप सभापति, पार्षद शब्बीर अहमद, अरशद चिश्ती, जावेद चिश्ती, इरशाद खान सेवादल, शंकर सैनी, अताउल्ला खान, कदीर वकील, मणिन्द्र बैरवा, अख्तर सुलेमान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।