Thursday, 19 September 2024

पंजाब के राज्यपाल कटारिया और उदयपुर कलक्टर पोसवाल पहुंचे, स्व. देवराज के घर राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार की तात्कालिक सहायता कराई उपलब्ध, अर्पित की पुष्पांजलि, परिजनों को बंधाया ढाढ़स


 पंजाब के राज्यपाल कटारिया और उदयपुर कलक्टर पोसवाल पहुंचे, स्व. देवराज के घर राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार की तात्कालिक सहायता कराई उपलब्ध, अर्पित की पुष्पांजलि, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार अपराह्न खेरादीवाड़ा में मृतक छात्र स्व. देवराज मोची के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई।

शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर 16 अगस्त को दो स्कूली छात्रों के विवाद में देवराज मोची चाकू वार से गंभीर रूप से घायल हो गया था। एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई थी। बुधवार को राज्यपाल कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल आदि खेरादीवाड़ा में स्व. देवराज के घर पहुंचे। वहां उन्होंने देवराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्र के पिता 

पप्पूलाल मोची, माता श्रीमती निमादेवी और बहन सुश्री सुहानी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।

कटारिया ने पीड़ित परिवारों को संबल देते हुए बिटिया सुहानी को उच्च स्तर तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस घटना पर दु:ख जताया और परिजनों को पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत सख्त कार्यवाही के लिए भी आश्वस्त किया।

    Previous
    Next

    Related Posts