Saturday, 29 August 2026

विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) 2024 का ब्रोशर विमोचन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आयुक्त वी. सरवण कुमार, डॉ. पंचारिया , डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, डॉ. मेधेंद्र शर्मा, श्रीमती लता रावत ने किया


विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) 2024 का ब्रोशर विमोचन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आयुक्त वी. सरवण कुमार, डॉ. पंचारिया , डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, डॉ. मेधेंद्र शर्मा, श्रीमती लता रावत ने किया

21 अगस्त बुधवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) "राष्ट्रिय प्रतिभा खोज परीक्षा 2024 का ब्रोशर विमोचन कार्यक्रम कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, मानसरोवर, जयपुर में आयोजित किया गया।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) विज्ञान भारती (विभा) की एक पहल है, जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के सहयोग से संचालित है। वीवीएम छठी से ग्यारहवीं कक्षा के स्कूली छात्रों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसकी संकल्पना डॉ. एपीजे कलाम के शब्दों में, छात्र समुदाय के बीच से वैज्ञानिक अभिरुचि वाले "प्रज्वलित दिमाग की पहचान करने के इरादे से की गई है।

कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आयुक्त और शासन सचिव वी. सरवण कुमार, पिलानीसीएसआईआर सीरी निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया , एसएसपी विश्वविद्यालय, पुणे पूर्व कुलपतिडॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, विज्ञान भारती राजस्थान संगठन सचिव डॉ. मेधेंद्र शर्मा, कैंब्रिज कोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल मेंटर श्रीमती लता रावत की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में विज्ञान भारती राजस्थान के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शंकर बाबू, डॉ. मधु श्रीवास्तव, डॉ. विजय चटर्जी, डॉ. सुमित गुप्ता, डॉ. बलराम त्रिपाठी, डॉ. विष्णु प्रसाद शर्मा तथा कैम्ब्रिज कोर्ट की फैकल्टी के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के निदेशक एवं प्राचार्यो की उपस्थिति रही जिनमे ऋषभ जैन (डायरेक्टर, मधु सीनियर सेकंडरी विद्यालय), अभय (डायरेक्टर, सेंट एंजेल्स सीनियर सेकंडरी विद्यालय), विकास सक्सेना (डायरेक्टर, विकास सीनियर सेकंडरी विद्यालय), मोहित धीर (डायरेक्टर, आईजीएम पब्लिक सीनियर सेकंडरी विद्यालय), अमित शर्मा (डायरेक्टर, अमित बाल मंदिर सेकेंडरी विद्यालय), श्याम सुंदर गुप्ता (पूर्व उप निदेशक शिक्षा) आदि।

Previous
Next

Related Posts