Saturday, 29 August 2026

एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद, जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, बीकानेर सहित 16 जिलों में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी


एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद, जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, बीकानेर सहित 16 जिलों में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी

अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसे राजस्थान में कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। 

जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, और  सहित 16 जिलों में स्कूल-कॉलेजों सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की गई है। कोटा, शेखावाटी, और मत्स्य यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। भरतपुर में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। भरतपुर में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने सुबह 9 से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया।

गंगापुर सिटी के टोडाभीम में सरकारी स्कूल के 12 शिक्षकों ने सामूहिक छुट्टी का आवेदन देकर बंद का समर्थन किया है। जयपुर ग्रामीण के फुलेरा और अन्य क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। अनुसूचित जाति-जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति ने बंद को सफल बनाने के लिए जयपुर में 25 टीमें बनाई हैं, जो बाजार बंद कराएंगी और रैली आयोजित करेंगी। बंद के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन का वादा किया गया है, और समिति ने किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करने की बात कही है।



    Previous
    Next

    Related Posts