Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा से निवास पर मिले रवनीत सिंह बिट्टू से की मुलाकात, भाजपा प्रभारी राधामोहन अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे मौजूद

मुख्यमंत्री शर्मा से निवास पर मिले रवनीत सिंह बिट्टू से की मुलाकात, भाजपा प्रभारी राधामोहन अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे मौजूद

भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू का मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया ।

केन्द्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के दौरान उन्हे आगामी राज्यसभा के उप-चुनाव के लिए हार्दिक बधाई एवं विजय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और राजस्थान के विकास के लिए आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। 

मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एंव विधि मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts