Thursday, 19 September 2024

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री की कलाई पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, बहनों और छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र


रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री की कलाई पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, बहनों और छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व  भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है। यह हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।   

मुख्यमंत्री शर्मा सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने रक्षासूत्र बांधा। इसकेअलावा मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों और छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे परिवार और समाज की नींव हैं। बहन जब भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है, तब हर कठिनाई से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। शर्मा ने कहा कि वह सदैव बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए तत्पर हैं एवं उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध भी है। 

मुख्यमंत्री शर्मा आवास पर आई बहनों और छात्राओं ने भावपूर्ण रूप से मुख्यमंत्री शर्मा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने सभी से स्नेहिल मुलाकात की और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई दी।

Previous
Next

Related Posts