Thursday, 19 September 2024

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीकर, चूरू, झुंझुनूं, और नीमकाथाना के कलक्टर और एसपी के साथ संभाग स्तरीय बैठक की,खाटू श्याम जी की किए दर्शन


मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीकर, चूरू, झुंझुनूं, और नीमकाथाना के कलक्टर और एसपी के साथ संभाग स्तरीय बैठक की,खाटू श्याम जी की किए दर्शन
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीकर, चूरू, झुंझुनूं, और नीमकाथाना के कलक्टर और एसपी के साथ संभाग स्तरीय बैठक की

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने रविवार को सीकर दौरे पर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीकर, चूरू, झुंझुनूं, और नीमकाथाना के कलक्टर और एसपी के साथ संभाग स्तरीय बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य सचिव का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी गई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तथा कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर सुधांश पंत ने अधिकारियों को गुड गवर्नेंस के टिप्स भी दिए और कहा कि अधिकारियों की भूमिका राज्य सरकार की छवि निर्माण में महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने ई-फाइलिंग और कार्यों के निपटारे में तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य आम आदमी के जीवन को सरल और आसान बनाना है।

मुख्य सचिव सुधांश पंत खाटूश्यामजी के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की
मुख्य सचिव सुधांश पंत खाटूश्यामजी के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

मुख्य सचिव सुधांश पंत खाटूश्यामजी के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

मुख्य सचिव सुधांश पंत इसके बाद खाटूश्यामजी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने उन्हें विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई और श्याम दुपट्टा ओढ़ाया। इस दौरान, पंत ने मंदिर में भक्तों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरे में सीकर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, एडीएम रणजीत सिंह, दांतारामगढ़ उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts