



जोधपुर शहर के खेमे के कुआं स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार रात 3 साल की बच्ची के साथ रेप कर फेंका। उसकी मां के पास से एक अज्ञात व्यक्ति उठा कर ले गया।
रात करीब 12 बजे आरोपी ने बच्ची को आइसक्रीम दिलाने के बहाने से बहलाया और उसे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 21 स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे, आरोपी ने बच्ची को ओढ़नी में लपेट कर सड़क पर छोड़ दिया। सुबह करीब 6:30 बजे एक महिला, जो मंदिर के पास चारा बेचने आई थी, ने ओढ़नी में लिपटी बच्ची को देखा और तुरंत उसके परिजनों को सूचित किया। बच्ची की हालत गंभीर थी, उसके शरीर से खून बह रहा था, उसकी पीठ छिली हुई थी, और होंठ पर काटने के निशान थे।
परिजनों ने लगभग 2 घंटे बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को भी बुलाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी को बच्ची को गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।