Saturday, 29 August 2026

श्री अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली कांवड़ यात्रा


श्री अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली कांवड़ यात्रा

पुष्कर सरोवर के गऊ घाट से मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर समिति  के संरक्षक भोमराज गुर्जर एडवोकेट एवं शिव भक्तों की अगुवाई में पंचशील,बलदेव नगर अजमेर में क्षेत्र के सबसे बड़े शिव मंदिर तक डीजे की धुनों के बीच हुए हर हर महादेव के जयकारों के साथ मुख्य मार्ग से पंचशील , बलदेव नगर स्थित अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर पर शिव भक्त कंधों पर, और महिलाएं सिर पर कलश रखकर कावड़ के लिए जयकारे लगाते मंदिर पहुंचे।

मंदिर के पुजारी चंद्र प्रकाश शर्मा,एवं दिनेश शर्मा की टीम ने भोले नाथ का  मनमोहक विशेष श्रृंगार किया और आरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात प्रसादी वितरित की गई। कावड़ यात्रा में शिवभक्त पुरुष,महिलाओं और बच्चों के द्वारा हर हर महादेव,जय शिव शंभू,बम बम बोले के जयकारों के साथ नाचते गाते इस सुंदर पल का आनंद प्राप्त किया,जगह जगह कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया।

शाम को कांवड़ियों एवं शिव भक्तों के लिए शिवभक्त राजपुरोहित परिवार के द्वारा भोजन प्रसादी की गई।

कांवड़ यात्रा में शिव भक्त भोमराज गुर्जर,कमल चौहान,सुरेश गुर्जर,मनोज ओझा, अनिल मीणा,मनोज सेन(टी टी) ,सुनीता टांक,सरोज मीणा,मैना गुर्जर,रेखा ओझा, मोना गर्ग,कार्तिक राजपुरोहित,राम टाक,प्रतीक चौहान,गौरव चौहान एवं अन्य शिव भक्तों की टोली सम्मिलित थी।

Previous
Next

Related Posts