Saturday, 29 August 2026

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री शर्मा का संवेदनशील कदम, प्रत्येक वीरांगना को 2100 रूपये, मिठाई, श्रीफल, शॉल और मुख्यमंत्री का संदेश किया भेंट


रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री शर्मा का संवेदनशील कदम, प्रत्येक वीरांगना को  2100 रूपये, मिठाई, श्रीफल, शॉल और मुख्यमंत्री का संदेश किया भेंट

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील फैसले से जिले के शहीदों के परिजनों की रक्षाबंधन त्योहार की खुशियां बढ़ गई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिले में 13 शहीद परिवारों को सम्मानित करके रक्षाबंधन की बधाई दी गई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेश चौधरी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया और भूतपूर्व कमांडर मुकुट बिहारी ने जिला परिषद सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से रक्षाबंधन के त्योहार की बधाई देते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया। शहीद परिवारों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश पढ़कर सुनाया और संदेश पट्टिका भेंट की, तो परिजनों की आंखें नम हो गई।शहीदों के परिजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। आयोजित कार्यक्रम में 2100 रूपये, मिठाई, श्रीफल, शॉल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भेंट कर सम्मानित किया गया।

भूतपूर्व कमांडर मुकुट बिहारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान हमें यह एहसास कराता है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है, वह अपने आप को अकेला नहीं समझे। शहीदों के परिवारों से हमें राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेश चैधरी  ने शहीदों के परिजनों से कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान सबसे बड़ा होता है,शहीदों की कुर्बानी अमूल्य है। कार्यक्रम में भूतपूर्व कैप्टन सूरज चैधरी,सूबेदार हरिराम, रामलाल यादव, हवलदार केजी मीना,हवलदार ओम प्रकाश एवं पूर्व गौरव सेनानी मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts