



बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर शनिवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर से टोंक के सभी हिन्दू संत व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, कर्मचारी-अधिकारी, उद्योगपति मातृ शक्ति विद्यार्थी सहित हजारों हिन्दुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया ।
तत्पश्चात सर्व हिन्दू समाज की ओर से भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर से बांग्लादेश में निर्दोष हिंदूओं पर हुई हिंसा के विरुद्ध एवं पीडि़त हिंदुओं के समर्थन में शनिवार को टोंक में सर्व हिंदू समाज संतों महंतों जिनमें श्रीमहंत हरिदास त्यागी महाराज चारभुजा नाथ मन्दिर टोंक, बजरंग दास महाराज चित्रकूट बालाजी धाम जयपुर रोड़ टोंक, संत प्रभु दास महाराज कबीर आश्रम गल्तान दास जी के बगीची, स्वामी सुरेंन्द्रानंद सरस्वती अंतर्राष्ट्रीय योगासन आचार्य एवं सचिव राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट एसोशिएशन भारत,महंत कुंवर पुरी महाराज आश्रम अरण्या केदार, महंत रागेश्वर गिरी महाराज, संत राकेश गिरी महाराज, संत सुरेंद्र दास महाराज मां वैष्णो देवी मंदिर टोंक, महंत सुरेश दुबे गोपाल जी का मंदिर टोंक, पंडित पवन सागर टोंक, महंत दुर्गा पुरी कंकाली माता मंदिर टोंक, पंडित राधा शरण पुजारी राधा कृष्ण मंदिर छावनी टोंक की अगुवाई में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई।

हिन्दू आक्रोश रैली भूतेश्वर महादेव से शुरू होकर सवाई माधोपुर चौराहा,बड़ा कुंआ ,नोंशे मियां का पुल, काफला बाजार ,पांच बत्ती,सुभाष बाजार होते हुए घंटाघर चौराहे पर पहुंची। जहां संतों सहित रैली में शामिल लोगो ने राष्ट्रगान का गया जिसके साथ रैली का समापन हुआ। तत्पश्चात सभी संतों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जिसमें बांग्लादेश में हिंदूओं की हत्याएं, बहन-बेटियों के साथ बलात्कार, जबरन धर्म परिवर्तन इत्यादि घटनाओं पर न केवल तत्काल रोक लगाने बल्कि इसकी किसी भी परिस्थिति में पुनरावृत्ति नही होने की मांग की गई।
हिन्दू आक्रोश रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, भाजपा के पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, राजेन्द्र पराना, सुमन गुर्जर, अंजली गुप्ता, नीलिमा आमेरा एवं व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष बंसल, हनुमान जांगीड़, अशोक गांधी, बाबूलाल शर्मा, बद्रीलाल विजय, रामबाबू नामा, सत्यनारायण नामा, विक्रम जैन, चौथमल, महेन्द्र विजय सहित हजारों लोग मौजूद थे।