Saturday, 29 August 2026

तेला चेरिटिबल सोसाइटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर मॉडल गर्ल्स स्कूल के प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित


तेला चेरिटिबल सोसाइटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर मॉडल गर्ल्स स्कूल के प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित

प्रोफेसर एससी तेला चेरिटिबल सोसाइटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को सुंदर विलास स्थित राजकीय मॉडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्कृष्ट छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. शान्तनु तेला, स्थानीय पार्षद अनीता चौरसिया और अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। 

इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने देश भक्ति में विलीन प्रस्तुतियां दी।

प्रोफेसर एससी तेला चेरिटिबल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. शान्तनु तेला ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रवृत्ति प्रदान की । इसकेअलावा स्कूल की दसवीं/बारहवीं कक्षा की छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की फीस के साथ साथ स्टेशनरी और अन्य सामग्रियों के लिए नकद राशि भी प्रदान की गई।

समारोह में शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी सीताराम गोयल, उमेश गर्ग,नीरज ईनानी ,स्थानीय पार्षद अनीता चौरसिया, अंतरास्ट्रीय स्तर के बॉस्केटबॉल खिलाड़ी विनीत लोहिया,राष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस खिलाड़ी जेनिस मनोज ओझा, जीसीए के पूर्व प्राचार्य एनसी पारख़ सहित अन्य अतिथियों ने देश की भावी पीढ़ी को सफलता अर्जित करने के गुर बताए।

इससे पूर्व स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कांता मतवानी एवं स्टाफ ने सभी आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. शान्तनु तेला, उमेश गर्ग, विनीत लोहिया,नीरज ईनानी ने छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी।

Previous
Next

Related Posts