



जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू -जल मन्त्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के दोहरे उद्देश्य को लेकर चलाई गई है। यह पहल समय की आवश्यकता है कि एक पेड़ मां के नाम योजना प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके।
पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को मालपुरा विधानसभा क्षैत्र के कस्बा टोंडारायसिंह में एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत आयोजित विशाल पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि इस योजना का सफल क्रियान्वयन राजस्थान को हरियाली की दिशा में अग्रसर करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार की माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने टोडारायसिंह में पर्यावरण जागरूकता को एक नई दिशा दी है और इस पहल से क्षेत्र में हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में राधा चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष भरतलाल सैनी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन,प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र गुर्जर,भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज गुर्जर,जगराज सिंह,महामंत्री करुणानिधि शर्मा ने मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने के इस अभियान में अपना सहयोग दिया।