Saturday, 29 August 2026

मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र टोंक में बच्चे -बच्ची की अदला बदली मामले से गुस्साएं परिजनों नें किया हंगामा


मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र टोंक में बच्चे -बच्ची की अदला बदली मामले से गुस्साएं परिजनों नें किया हंगामा

राजकीय मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र सआदत अस्पताल टोंक में बुधवार की रात को हुई एक साथ ही दो डिलेवरी के बाद बच्चा एवं बच्ची आपस में बदल जाने के विवाद ने बृहस्पतिवार की सुबह हंगामा का रूप ले लिया। बाद में कोतवाली पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची तथा वहां लेबर रूम में रिकार्ड की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजकीय मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र सआदत अस्पताल टोंक में बुधवार की रात को दूनी तहसील निवासी पूजा मीणा एवं सूथडा निवासी ज्योति मीणा भर्ती हुई थी। जिन दोंनो की डिलेवरी एक ही समय के आसपास हुई थी जिनमें एक महिला ने बच्ची को तो दूसरी ने बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद दोंनो को ही अस्पताल प्रशासन ने भर्ती टिकट के अनुसार बच्चे व बच्ची को सुपुर्द किए बताए। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह अचानक दोंनो महिलाओं के परिजनों के बीच बच्चे का जन्म होना बताते हुए विवाद खडा हो गया।

 इस मामले में पूजा मीणा के परिजनों का कहना था कि उसने बच्चे को जन्म दिया है तथा ज्योति मीणा के परिजन बच्चे को अपने साथ ले गए  जिन्होंने अपने बच्चे को सौंपे जाने की जिद करते हुए बच्ची को लेने से मना कर दिया। आपसी विवाद के कारण बच्ची को अस्पताल प्रशासन ने गहन शिशु चिकित्सा इकाई में पहुंचा दिया।

वही दूसरी तरफ ज्योति मीणा के परिजन भी बच्चे को जन्म दिए जाने की बात कहते हुए तर्क देने लगे कि बच्चा उसके परिजनों के ही सुपुर्द किया गया था। साथ ही इनका कहना था कि बच्चे को जन्म के बाद जिन कपडो में लिया गया था वह कपडे भी उन्ही की ओर से दिए गए थे। साथ ही बच्चा भी उन्हीं के पास हैं।

दोंनो ही प्रसूताओं सहित परिजन आपस में बच्चे का जन्म होने का अपना हक जताने लगे जिससे विवाद खडा हो गया।इतना ही नहीं मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों ही पक्षों ने बच्चे को लेकर अपना हक जताते हुए हंगामा किया। बाद में कोतवाली पुलिस वहों पहुंची तथा दोंनो प्रसूता महिलाओं के पतियों को बुला करके भर्ती टिकिट के रिकाॅर्ड को दिखाया गया साथ ही बच्चा एवं बच्ची किस परिजन को सौंपा गया था उसमें दर्ज था। इस मामले में प्रभारी डाॅक्टर बिन्दु गुप्ता ने बताया कि महिला ज्योति मीणा ने बच्चे को तथा पूजा मीणा ने बच्ची को जन्म दिया था जो टिकिट में दर्ज है । साथ ही स्टाफ  ने ज्यांति मीणा के परिजन को बच्चा एवं पूजा मीणा के परिजन को बच्ची सुपुर्द की हैं जिनके हस्ताक्षर भी लिए गए है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण बच्चे व बच्ची की अदला बदली संबंधी आरोप को गलत बताया । जिनका कहना था कि यदि इसके बावजूद कोई संतुष्ट नही हो तो इसका निर्णय डीएनए टेस्ट से ही हो सकता है।

Previous
Next

Related Posts