Saturday, 29 August 2026

15 अगस्त स्वाधीनता दिवस पर पत्रकार कॉलोनी ,मानसरोवर में झंडा रोहण, सामुदायिक भवन को लेकर जेडीए के खिलाफ संघर्ष रहेगा जारी,मुख्यमंत्री शर्मा को लिखेंगे पोस्टकार्ड


15 अगस्त स्वाधीनता दिवस पर पत्रकार कॉलोनी ,मानसरोवर में झंडा रोहण, सामुदायिक भवन को लेकर जेडीए के खिलाफ संघर्ष रहेगा जारी,मुख्यमंत्री शर्मा को लिखेंगे पोस्टकार्ड

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर के मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पत्रकार कॉलोनी विकास समिति की ओर से वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा, समिति के अध्यक्ष कानाराम कड़वा और उपाध्यक्ष डॉ. जेपी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर श्याम सुंदर शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में लाखों लोगों की कुर्बानियों को याद करते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्याम सुंदर शर्मा ने जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की आलोचना की, जो सामुदायिक भवन में अवैधानिक रूप से पृथ्वीराज नगर का जोन कार्यालय खोलने के कारण कॉलोनीवासियों को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पार्क में मनाने के लिए मजबूर कर रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि कॉलोनीवासियों की समस्याओं के बावजूद, विधायक और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इस मुद्दे को हल करने के लिए हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई। कॉलोनीवासियों ने निर्णय लिया कि इस मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जागरूक करने के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा कि जेडीए के गलत निर्णय से कॉलोनी का वातावरण प्रभावित हो रहा है और उनसे इस पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

कार्यक्रम में समिति के महासचिव नरेंद्र सर्वोदयी,  वरिष्ठ पत्रकार गजानंद शर्मा, अजीत तिवारी,डॉ. विजय वशिष्ठ, मृदुल शर्मा, बीएस गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, सतगुरु गुप्ता, पुष्पा शर्मा, मदन धारीवाल, केएल यादव और जोशी मधुरम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts