



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी निवास, सिविल लाइन स्थित आवास पर तिरंगा फहराया।
उन्होंने इस मौके परवहां उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उन्हें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के महत्व को रेखांकित किया और देशवासियों के प्रति अपने शुभकामना संदेश को साझा किया।