



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सुबह 9 बज कर 5 मिनट पर झंडारोहण करेंगे। इस अवसर पर वे प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगे ।
मुख्यमंत्री शर्मा इससे पहले सुबह 7: 15 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात सुबह 7:50 बजे बड़ी चौपड़ पर स्वाधीनता दिवस समारोह में भाग लेंगे । प्रातः 8.30 बजे वे भाजपा कार्यालय में स्वाधीनता दिवस समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री प्रातः 8:55 पर अमर जवान ज्योति स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । वे 11 बजे सचिवालय में भी ध्वजारोहण कर अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करेंगे ।
स्वाधीनता दिवस, 2024 के अवसर पर सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारी की सूची:
राष्ट्रपति पुलिस पदक: अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव और श्रीमती विनीता ठाकुर
योग्यता प्रमाण-पत्र: जिला कलक्टर, जोधपुर गौरव अग्रवाल,संयुक्त शासन सचिव वित्त बजटश्रीकृष्ण शर्मा, डॉ. आराधना सिंह, आचार्य, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. तपेश माथुर, संयुक्त निदेशक, आईसीडीएस संयुक्त परियोजना समन्वयक-III, डॉ. मंजू यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला- बालोतरा भुवनेश्वर सिंह चौहान,वित्त विभाग के सहायक लेखा अधिकारी सतीश बंसल ,राजस्व विभागके शासन सचिव के निजी सहायक दीपेन्द्र पाल माकन और सहायक अनुभागाधिकारी कार्मिक विभाग गजे सिंह चारण के नाम शामिल है।
सीएम भजनलाल शर्मा बड़ी चौपड़ पर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड भाजपा कार्यालय पर करेंगे झंडारोहण
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बड़ी चौपड़ पर प्रातः 7.50 बजे झंडारोहण करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रातः 8.30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ झंडारोहण करेंगे व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।
राजभवन में प्रातः 8.45 बजे होगा ध्वजारोहण,राज्यपाल बागडे करेंगे झण्डारोहण
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे गुरुवार, 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस पर राजभवन में प्रातः 8.45 पर ध्वजारोहण करेंगे।
राज्यपाल बागडे राजभवन में स्वाधीनता दिवस समारोह में उच्च प्राप्तांक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही पुस्तके एवं मिठाई का वितरण भी करेंगे। बाद में वह 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण भी करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी साहू प्रातः 8:15 बजे झंडारोहण करेंगे
महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) यूआर साहू 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रातः 8:15 बजे पुलिस मुख्यालय में झंडारोहण करेंगे।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था विशाल बंसल ने बताया कि झंडारोहण के पश्चात डीजीपी साहू चयनित कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरण करेंगे। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस अधिकारी गण, पुलिसकर्मी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहेंगे।