



दैनिक नवज्योति से काफी सालों तक जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार, पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव और राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल दाधीच (दादा) का 14 अगस्त बुधवार सुबह साढ़े सात बजे निधन हो गया।
शव यात्रा उनके निवास 60/133 रजत पथ मानसरोवर जयपुर से दोपहर तीन बजे रवाना होगी। अंतिम संस्कार शिप्रा पथ श्मशान घाट पर किया जायेगा।