Saturday, 29 August 2026

‘‘घर-घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत तिरंगा यात्रा का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने किया शुभारंभ


‘‘घर-घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत तिरंगा यात्रा का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने किया शुभारंभ

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ तिरंगा यात्रा से किया। यह यात्रा जयपुर के एमआई रोड स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, और भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

देश की एकता और अखंडता के लिए घर-घर तिरंगा अभियान के तहत  हम सभी को बनना है सहभागीःभजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर कहा कि यह अभियान देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के माध्यम से हर घर पर तिरंगा फहराना और राष्ट्र के गौरव को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।

तिरंगा यात्रा देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का बेहतर माध्यमः मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है और इसे सदैव बनाए रखना चाहिए। साथ ही, राठौड़ ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेने पर जोर दिया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से बढ़ने के साथ नए आयाम कर रहा है स्थापितः विजया राहटकर 

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने जानकारी दी कि "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा और तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और नए-नए आयाम छू रहा है।

इस तिरंगा यात्रा में सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सांसद मंजू शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, तिरंगा अभियान के संयोजक एवं पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक एवं भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, और कई अन्य भाजपा नेता एवं पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Previous
Next

Related Posts