Saturday, 29 August 2026

तिरंगे के रंग में डूबा टोंक,भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली: बांग्ला देश मामले में विपक्ष कर रहा है सिर्फ वोटो की राजनीति - मेहता


तिरंगे के रंग में डूबा टोंक,भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली: बांग्ला देश मामले में विपक्ष कर रहा है सिर्फ वोटो की राजनीति - मेहता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में टोंक में तिरंगा यात्रा निकाली गई। श्री मंशा पूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे देशभक्ति गीतों एवं भारत माता की जयकारों लगाते हुए चल रहे थे। इतना ही नहीं देशभक्ति गीतों व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर टोंक की सड़को से निकले युवाओं का जगह - जगह लोगो ने गुलाब के फूलों से पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने दुनिया को तिरंगे का महत्व बताया इतना ही नहीं इस तिरंगे की शान के लिए लाखों देशभक्तों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक आजादी तो 2014 में मिली प्रधामन्त्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने जिन्होंने कश्मीर में धारा 370हटा करके श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान की सार्थक किया वहीं अयोध्या में श्री राम जी भव्य मंदिर बनवाया । 

उन्होंने कहा कि अभी मंजिल दूर है जिसके लिए संघर्ष की जरूरत है हाल ही में बांग्ला देश में हिन्दुओं की हत्या हो रही है लेकिन देश का विपक्ष चुप है । मोदी जी व योगी जी ने हिन्दुओं को एकजुट किए जाने का आव्हान किया जिसका ही परिणाम है कि आज हिन्दू बांग्ला देश में एकजुट होने लगे है। मेहता ने कहा कि विपक्ष सिर्फ वोटों की राजनीति कर रहा है ,यदि राष्ट्र बचेगा तो हम बचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि आज चुनाव नहीं है तिरंगा व राष्ट्र हमारी शान है जिसके लिए हम कोई भी बलिदान देने में पीछे नहीं रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में तिरंगे का मान सम्मान बढ़ा है,एक समय था कि जम्मू कश्मीर में आए दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को  न केवल अपमानित किया जाता था बल्कि जलाने जैसी घटनाएं होती थी लेकिन आज वहीं तिरंगा बडी शान से लहराता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा किदवई पार्क,बड़ा कुंआ, नोशे मियां का पुल,कचहरी दरवाजा,काफला बाजार,सुभाष आर ,घंटाघर पहुंच करके समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में 

जिला प्रमुख श्रीमती सरोज बंसल,  पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, जगदीश गुर्जर, पूर्व राज्य सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत, नरेश बंसल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, महामंत्री विष्णु चावला, शंकर विजय, रविंद्र कुमावत, रमेश गढ़वाल, महेन्द्र चौधरी, पुष्पेंद्र जैन, पंडित महावीर शर्मा, अमित जैन, ओम पांडे, पार्षद बादल साहू, बाबूलाल गुनसारिया, पुष्कर सैनी, जिला मीडिया प्रभारी राहुल देव शर्मा, जूली शर्मा, मुकेश कश्यप, गौरव चरण, राजवीर सिंह चौधरी, नीलिमा आमेरा, संजय डोई, ममता शर्मा, संगीता सैन, बीना जैन छामुनिया, चेतन जैन, प्रियवीर सिंह राठौड़, भवानी सैनी, महेन्द्र सिरोठा एवं नरेंद्र अजमेरा आदि मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts