



जयपुर में ग्रेटर नगर निगम द्वारा 13 अगस्त को आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस यात्रा का आयोजन देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, स्कूली बच्चों, और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया, जिन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ इस यात्रा को सफल बनाया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला और तिरंगे की गरिमा और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है और यह सभी नागरिकों को एकजुट करता है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जयपुर की सांसद मंजू शर्मा तथा ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर ने तिरंगा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और इसे पूरे शहर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। तिरंगा यात्रा में जयपुर शहर की भाजपा सांसद मंजू शर्मा औरग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर के अलावा भाजपा नेता मुकेश दाधीच मौजूद रहे।