Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने भारी बारिश में किया जयपुर शहर का दौरा,जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, अधिकारी क्षतिग्रस्त सड़कों और जलभराव की समस्या पर तत्काल करें करवाई


मुख्यमंत्री शर्मा ने भारी बारिश में किया जयपुर शहर का दौरा,जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, अधिकारी क्षतिग्रस्त सड़कों और जलभराव की समस्या पर तत्काल करें करवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे से लौटते ही जयपुर शहर में हो रही भारी बारिश के बाद उत्पन्न समस्याओं का निरीक्षण किया। सोमवार शाम को उन्होंने करीब तीन घंटे तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम, और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सांगानेर, मानसरोवर, जगतपुरा, और विधाधर नगर सहित अन्य क्षेत्रों में समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मालवीय नगर के अंडरपास का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जलभराव रोकने के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जवाहर सर्किल स्थित बस शेल्टर के क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जताई और व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए। बी-2 बायपास और महारानी फार्म क्षेत्र में द्रव्यवती नदी के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने सीकर रोड के चौमू पुलिया और अन्य स्थानों पर जलभराव की समस्या पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की और जयपुर विकास प्राधिकरण के अभियंताओं को तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कल्याणपुरी कॉलोनी और अन्य स्थानों पर जाकर आम जनता से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं, और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, जयपुर संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषी अजेय मलिक, जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts