Saturday, 29 August 2026

गाजा में इजराइली हमले पर हाय तौबा मचाने वाला विपक्ष बांग्लादेश में हिन्दू नरसंहार पर मौन क्योंः मदन राठौड़


गाजा में इजराइली हमले पर हाय तौबा मचाने वाला विपक्ष बांग्लादेश में हिन्दू नरसंहार पर मौन क्योंः मदन राठौड़

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ ने बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमलों की निंदा की है और इसे मानवता पर एक बड़ा कलंक बताया है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या, उत्पीड़न, और मंदिरों की तोड़फोड़ हो रही है, और यह राजनीतिक अस्थिरता के दौर की ओर इशारा करता है।

राठौड़ ने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि वे बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर चुप हैं, जबकि गाजा में इजराइल की कार्रवाई पर हाय-तौबा मचाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा की चिंता नहीं कर रहे और ऐसे समय में भी उनकी चुप्पी संदिग्ध है।

राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली और कानून का राज स्थापित करने की अपील की है ताकि वहां के अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Previous
Next

Related Posts