Saturday, 29 August 2026

जैन नसिया टोंक में भक्तिमय आराधना के साथ अभिषेक, शांतिधारा कार्यक्रम,15 अगस्त को जैन नसिया में फहराया जाएगा तिरंगा


जैन नसिया टोंक में  भक्तिमय आराधना के साथ अभिषेक, शांतिधारा कार्यक्रम,15 अगस्त को जैन नसिया में फहराया जाएगा तिरंगा

सर्व संकट निवारक सुख समृद्धि दायक 16 दिवसीय भक्तामर काव्य आराधना विधान महोत्सव श्री दिगंबर जैन नसिया में बालाचार्य निपूर्णनंदीजी महाराज के ससंघ में बड़े भक्ति भाव एवं भक्तिमय आराधना के साथ प्रतिदिन विधान संपन्न हो रहे हैं। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन सम्मिलित हो रहे हैं जिसका समापन 15 अगस्त को प्रातःकाल हवनकुंड में आहुतियां के साथ विश्वशांति महायज्ञ होगा ।

समाज के प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया कि सोमवार को दोपहर की बेला में पुण्यार्जक परिवार महेंद्र कुमार दिनेश कुमार , शिवराज अनिल कुमार श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति, महिला मंडल मेरुकला, संभीरमल भगवानदास ओम प्रकाश  अशोक कुमार  नाथू लाल  धर्मचंद  पदमचंद दिनेश कुमार द्वारा इसके साथ सौधर्म इन्द्र टीकमचंद श्यामलाल फुलेता, कुबेर इंद्र प्रहलाद चंद विमलचंद आड़रा ने रजत कलश एवं झारीयो से अभिषेक शांतिधारा की क्रियाएं संपन्न की । भक्तामर स्त्रोत के 48 काव्य में से प्रतिदिन तीन काव्य की पूजा अर्चना की जाती है यह पूजा सर्व संकट निवारक सुख समृद्धि दायक गंभीर बीमारियों के  निवारण हेतु पूजा अर्चना की जा रही है। 

वर्षायोग समिति के कोषाध्यक्ष लालचंद फुलेता एवं ज्ञानचंद टोरडी ने बताया कि परिवारों द्वारा अलग -अलग विधान में बड़े भक्ति भाव से श्री फल के अर्घ्य समर्पित किए गए । बालाचार्य निपूर्ण नन्दी जी महाराज एवं पंडित मनोज शास्त्री ने भक्तामर स्त्रोत के काव्य के बारे में विस्तार से समझाया यह भक्तामर स्तोत्र प्रतिदिन करने से अपना जीवन धन्य हो जाता है और जो आपने मन ,वचन,काम से जो भी पाप किए हैं इसका स्मरण करने से पुन्य की विशुद्धि होती है। 

वर्षायोग समिति के अध्यक्ष धर्मचंद दाखिया एवं मंत्री धर्मेंद्र पासरोटियां ने बताया कि 15 अगस्त को घर -घर तिरंगा  कार्यक्रम के तहत जैन नसिया में भी 8.30 बजे तिरंगा समाज के अध्यक्ष द्वारा फहराया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts