Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा और केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे और दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री शर्मा और केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे और दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के लोधी दाह संस्कार स्थल पर 11 अगस्त सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद 10 अगस्त की रात को गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नटवर सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि नटवर सिंह की विदेश नीति और भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है।

Previous
Next

Related Posts