Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील: भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहें


मुख्यमंत्री शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील: भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहें

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही निरंतर भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई स्थानों पर बारिश ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और कई क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। नदियों में पानी का तेज बहाव हो रहा है, जिससे निचले इलाकों में बसे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने निवेदन किया है कि लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नदी, तालाब, और जलभराव वाले क्षेत्रों में नहाने से बचें। उन्होंने विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बिजली के खंभों और तारों से दूर रहने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "प्रभावित लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।"

उन्होंने यह भी कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें और सभी आवश्यक सावधानियां बरतें। अंत में, मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है और कहा है कि प्रदेशवासी अपनी और अपने पशुओं की सुरक्षा का ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।


Previous
Next

Related Posts