Saturday, 29 August 2026

जयपुर में भारी बारिश, कलक्टर राजपुरोहित ने किया जल भराव प्रभावित इलाकों का दौरा,जिला कलेक्टरेट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संपर्क दूरभाष नंबर 0141-2204475, 0141-2204476 पर करें संपर्क


जयपुर में भारी बारिश, कलक्टर राजपुरोहित ने किया जल भराव प्रभावित इलाकों का दौरा,जिला कलेक्टरेट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संपर्क दूरभाष नंबर 0141-2204475, 0141-2204476 पर करें संपर्क

जयपुर में रविवार को बारिश के कारण कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जयपुर के जल भराव प्रभावित इलाकों का दौरा किया एवं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान जिला कलक्टर ने वीकेआई एवं कांवटिया अस्पताल स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, संसाधनों की उपलब्धता एवं प्राप्त सूचनाओं पर कार्य प्रगति की जानकारी ली। 

इस दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों को जलभराव प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द राहत पहुंचाने एवं जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने आमजन से भी जलभराव की स्थिति में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (दूरभाष नंबर 0141-2204475, 0141-2204476) में संपर्क करने की अपील की। 

उल्लेखनीय है कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित है जहां दूरभाष नंबर- 0141-2204475, 0141-2204476 पर संपर्क किया जा सकता है।

बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में स्थानीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर भी किया जा सकता है संपर्क

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आमजन जयपुर नगर निगम द्वारा अग्निशमन केंद्रों पर संचालित घाटगेट बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8279179063, आमेर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8279179060, वीकेआई बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8764880070, मालवीय नगर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8764880030, मानसरोवर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8764880060 एवं बनीपार्क बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कांवटिया चिकित्सालय के पीछे) मोबाइल नंबर- 8279179150 पर संपर्क किया जा सकते हैं। 

आमजन जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनीपार्क में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर- 0141-2203518 पर सपंर्क कर सकते हैं। स्वेज फार्म सामुदायिक केन्द्र पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का समन्वयक अधिकारी अधिशाषी अभियंता केसी गुप्ता मोबाइल नंबर- 9928699991, सामुदायिक केन्द्र दांतली पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का समन्वयक अधिकारी अधिशाषी अभियंता इरशाद अहमद मोबाइल नंबर- 8764231092 एवं वैशाली नगर सामुदायिक केन्द्र पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का समन्वयक अधिकारी अधिशाषी अभियंता तरुण सिंघल 8769383749 नियुक्त किया गया है। 

Previous
Next

Related Posts