Saturday, 29 August 2026

टोंक से निवाई के लिए पहुंची पांचवीं श्याम पदयात्रा, तेज बारिश भी नहीं रोक पाई श्याम भक्तो के निवाई श्याम मंदिर पहुंचने से कदम


टोंक से निवाई के लिए पहुंची पांचवीं श्याम पदयात्रा, तेज बारिश भी नहीं रोक पाई श्याम भक्तो के निवाई श्याम मंदिर पहुंचने से कदम

श्री श्याम बाबा निवाई के लिए रविवार को टोंक से पांचवीं पदयात्रा बड़ी धूमधाम से श्री श्याम बाबा की झांकी के साथ रवाना हुई जो देर शाम को निवाई पहुंच करके श्री श्याम बाबा मंदिर में ध्वज निशान चधने के साथ सम्पन्न हुई।

टोंक से पांचवीं श्री श्याम पदयात्रा बड़ा कुंआ श्री श्याम बाबा की विधिवत पूजा अर्चना के साथ भव्य झांकी के साथ रवाना हुई पदयात्रा में महिला ,पुरुष एवं बच्चे श्री श्याम बाबा के भजनों पर नाचते गाते साथ चल रहे थे।साथ ही श्री श्याम ध्वज निशान के साथ रवाना हुई पदयात्रा का टोंक सहित पदयात्रा का निवाई तक जगह जगह लोगो ने स्वागत किया।

पदयात्रा में सैकड़ों श्याम भक्त श्री श्याम बाबा की जयकारों के जयघोष लगते हुए चल रहे थे ,पदयात्रियों में इतना उत्साह था कि इंद्रदेव भी पदयात्रियों श्री श्याम भक्तो के कदमों को नहीं रोक पाए बल्कि इंद्रदेव ने भी इन पदयात्रियों का आकाश से सावन के महीने में बारिश रूपी जल से स्वागत किया।

पदयात्रा के संयोजक दीपक जैन ने बताया कि पदयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया तथा देर शाम को पदयात्रा निवाई श्री श्याम मंदिर पहुंची तथा वहां श्री श्याम मंदिर निवाई समिति की तरफ से स्वागत किया तथा श्री श्याम बाबा की आरती की गई साथ ही ध्वज निशान बाबा के चरणों में समर्पित किए जाने के बाद मंदिर में चधाया गया।जिसके साथ ही पदयात्रा का समापन हुआ।

आयोजन समिति के  पवन साहू, ओम प्रकाश यादव, राहुल सेन, निखिल ग्वाला, नकुल सैनी, राजू सैनी ,नवल साहू ने बताया कि निशान ध्वज यात्रा में ध्वज निशान आकर्षण का केंद्र था इसमें ध्वज के साथ ऊपर की तरफ श्याम बाबा की झांकी भी थी। झांकी के साथ ही ध्वज निशान मंदिर में चढाया गया।

Previous
Next

Related Posts