Saturday, 29 August 2026

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में मुख्यमंत्री शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा दूदू और दिया कुमारी दौसा में फहराएंगे तिरंगा


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में मुख्यमंत्री शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा दूदू और दिया कुमारी दौसा में फहराएंगे तिरंगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलों में तिरंगा फहराने के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। राज्य के 24 जिलों में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों में झंडारोहण के लिए मंत्रियों के नाम अधिकृत कर दिए गए हैं। इनमें पांच नए और 19 पुराने जिले शामिल हैं। शेष 26 जिलों में संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर झंडारोहण करेंगे।

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झंडारोहण करेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किए हैं।

नए जिलों में झंडारोहण के लिए निम्नलिखित मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है:

  • डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा: दूदू

  • सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत: ब्यावर

  • गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म: डीग

  • उद्योग राज्यमंत्री केके बिश्नोई: सांचौर

  • चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर: फलौदी

पुराने जिलों में झंडारोहण के लिए निम्नलिखित मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है:

  • उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी: दौसा

  • कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना: सवाई माधोपुर

  • उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़: शिक्षामंत्री, भरतपुर

  • मदन दिलावर: कोटा

  • जलदाय मंत्री कन्हैया लाल: टोंक

  • विधि मंत्री जोगाराम पटेल: जोधपुर

  • जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत: अजमेर

  • खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा: बीकानेर

  • पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत: पाली

  • जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी: उदयपुर

  • राजस्व मंत्री हेमन्त मीना: प्रतापगढ़

  • वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा: अलवर

  • सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार: चित्तौड़गढ़

  • नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा: सीकर

  • ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर: बूंदी

  • आपदा राहत राज्य मंत्री ओटा राम देवासी: सिरोही

  • महिला बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार: नागौर

  • सैनिक कल्याण राज्य मंत्री विजय सिंह: भीलवाड़ा

  • सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग: जालौर

संभागीय आयुक्त और कलक्टर निम्नलिखित जिलों में झंडारोहण करेंगे:

  • संभागीय आयुक्त: बांसवाड़ा

  • जिला कलेक्टर: झुंझुनूं, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, धौलपुर, करौली


Previous
Next

Related Posts