



जयपुर के बाल सुधार गृह में सर्च अभियान के दौरान दो पुलिसकर्मियों के साथ नाबालिगों द्वारा मारपीट की गई। इस घटना में ट्रांसपोर्ट नगर थाने के कॉन्स्टेबल सुभाष और आदर्श नगर थाने के कॉन्स्टेबल राकेश घायल हो गए।
सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर यह सर्च अभियान चलाया गया था, जिसमें पुलिस टीम ने बाल सुधार गृह में एक मोबाइल फोन बरामद किया। जब पुलिसकर्मी बाथरूम की ओर सर्च के लिए बढ़े, तो नाबालिगों ने उन पर हमला कर दिया।
इस घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायल पुलिसकर्मियों को बचाया। बाल सुधार गृह अधीक्षक सुनील की ओर से नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।