



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बड़े बेटे अभिषेक शर्मा की शादी बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी कृतिका मिश्रा से होने जा रही है। कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उनके माता-पिता शिक्षक हैं।
5 अगस्त को कानपुर में सगाई का समारोह सादगी और चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकारी कार्यों के कारण शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उनकी पत्नी गीता शर्मा और परिवार के करीबी सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।विवाह समारोह भी सगाई की तरह सादगीपूर्ण और पारिवारिक माहौल में होने की संभावना है।
अभिषेक शर्मा पुणे के एक कॉलेज से एमबीए कर रहे हैं और जल्द ही एक बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उनके छोटे भाई कुणाल डॉक्टर हैं।