



टोंक जिला कांग्रेस सेवादल टोंक की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय टोंक से मुख्य बाजार होते हुए घंटाघर चौराहा टोंक तक अगस्त क्रांति यात्रा के तहत भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से सेवा दल के जिला प्रभारी राम अवतार शर्मा ,जिला अध्यक्ष कांग्रेस हरिप्रसाद बेरवा ,जिला अध्यक्ष सेवादल अब्दुल खालिक, पूर्व विधायक कमल बेरवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मुख्य बाजार में स्थित स्वतंत्रता सेनानियों सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
गांधी पार्क टोंक में यात्रा समाप्त होने से पूर्व जिला प्रभारी राम अवतार शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बेरवा ,सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, धर्मेंद्र सालोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 9 अगस्त क्रांति दिवस का दिन हम सबके लिए प्रेरणादायक है हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार कष्ट सह कर यातनाएं उठाकर देश को स्वतंत्र कराया देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सभी धर्मो जातियों वर्गों का योगदान रहा इसको कभी बुलाया नहीं जा सकता। यात्रा में दिनेश चौरासिया ,सीपी श्रीवास्तव, कैलाशी देवी मीणा ,इरशाद बेग ,विकास लोदी, राशिद इंटक मूलचंद बेरवा मनिंदर बेरवा ,पार्षद शब्बीर अहमद ,एहसान बाबा ,अजीज कुरैशी, हनुमान यादव, मुराद गांधी, शबाना बी सेवादल महिला कांग्रेस अध्यक्ष ,इरशाद खान, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षा जांगिड़ ,सेवादल कार्यकर्ता अर्जुन , जावेद चिश्ती ,नईम अपोलो ,कैप्टन बहिउद्दीन, मासूम अली, सुभाष मिश्रा ,नफीस ट,सुनील कुर्मी ,चेतराम गुर्जर, आसाराम गुर्जर, राजेंद्र चावरिया, अशोक महावर, सुरेंद्र रेगर, सत्यनारायण रेगर, बाबूलाल वर्मा, नईम घड़ी वाले, उमर टैक्सी, फरीद टोपी वाले, फिरोज नागोरी, शौकत हुसैन, इम्तियाज़ खान ,लाल सिंह, हरिराम गुर्जर, इफ्तिखार हुसैन, मोती बेरवा ,अब्दुल कबी खान, अनवर आदिल, अजमल, प्रिया ,वासिद नूर ,आमिर फारूक, लियाकत चंदलाई, मनमोहन गुर्जर, राशिद के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सेवादल पदाधिकारियों ने यात्रा में भाग लिया। यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।