



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि राजपाल की शपथ लेने के बाद राज्यपाल बागडे दिल्ली में आयोजित राज्यपाल के सम्मेलन में हिस्सा लेने चले गए थे। मुख्यमंत्री शर्मा और राज्यपाल बागडे की वैसे तो शिष्टाचार मुलाकात कहीं जा रही है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कुछ राजनीतिक नियुक्तियां या कुछ और बातों को लेकर भी दोनों के बीच मंत्रणा हुई है। राज्यपाल के सचिन की नियुक्ति भी की जानी है।