Saturday, 29 August 2026

विज्ञान भारती राजस्थान और रीको की पहल पर प्रहलादपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के जल भराव पार्क में किया सघन वन वृक्षारोपण


विज्ञान भारती राजस्थान और रीको की पहल पर प्रहलादपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के जल भराव पार्क में किया सघन वन वृक्षारोपण

विज्ञान भारती राजस्थान और रीको की पहल पर शुक्रवार को प्रात:प्रहलादपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया के जल भराव पार्क को सघन वन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बड़े छायादार पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्ष एवं जल पूजन से हुई ।

विज्ञान भारती राजस्थान के संगठन सचिव डॉ. मेघेंद्र शर्मा द्वारा राज्य स्तरीय वृक्षारोपण अभियान के विषय में उपस्थित गण मान्य जन को अवगत कराते हुए  बताया कि इस पार्क में स्थित दोनो जल भराव क्षेत्र को रमणीय स्थल के रूप में बायोडायवर्सिटी का ध्यान रखते हुए विकसित किया जाएगा ।

कार्यक्रम में रीको के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक संजय झा, सहायक अभियंता भागीरथ , मौसम विभाग से निदेशक राधेश्याम, RUHS से डॉ. लोकेंद्र, चिकित्सा विभाग से डॉ. रवि प्रकाश,डॉ.ओ. पी. शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक एवं उनकी टीम, प्रो अश्विनी, प्रो जे पी शर्मा, पूर्व वाइस चांसलर, विद्युत निगम के राजीव अग्रवाल ,  विज्ञान भारती के शैलेश जैन, डॉ. शंकर बाबू, डॉ. अमित , अशोक नगाइच, डॉ.एन के गुप्ता , संजय बंसल, डॉ. वरुण जिंदल ,डॉ. अपर्णा , श्रीमती अंजू सिंह , डॉ.संतोष, डॉ. विजय चैटर्जी आदि वरिष्ठ सदस्यों ने एक एक वृक्ष रोपित किया एवं उनके रखरखाव के लिए संकल्प लिया।

Previous
Next

Related Posts