Saturday, 29 August 2026

ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री शर्मा ने दी बधाई


ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री शर्मा ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेरिस ओलम्पिक में पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री शर्मा  ने कहा कि भारतीय टीम ने स्पेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जो जीत दर्ज की है, वह पूरे देश के लिए स्वर्णिम पल है। साथ ही, भारतीय हॉकी टीम का लगातार दो ओलम्पिक्स में पदक जीतना उनकी इस उपलब्धि को खास बनाता है। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत एवं टीम भावना से प्राप्त यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। 

Previous
Next

Related Posts