



जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने "हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण" एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत बुधवार को टोडारायसिंह में बी.एल इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में पौधारोपण किया l जिन्होंने सभी विद्यार्थियों सहित आमजन से अपील की है कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण किया जाएं ।उन्होंने कहा कि सभी एक वृक्ष अपनी मां के नाम लगा करके उसको बड़ा होने तक परवरिश किए जाने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक राधा चौधरी,नगर पालिका अध्यक्ष भरत लाल सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन,मंडल अध्यक्ष अनिल भारद्वाज,महामंत्री करुणा निधि शर्मा सहित स्कूल के विद्यार्थियो ने भी पौधारोपण किया l
वहीं राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान के अभियान के तहत "एक पेड माँ के नाम" कार्यकम के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल टोडारायसिंह के ग्रीन हाउस, येलो हाउस, रेड हाउस, ब्लू हाउस के विद्यार्थियों को तरफ से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी हाउस के विद्यार्थियों ने विभिन्न पर्यावरण सम्बन्धी ध्येय वाक्य के साथ वृक्षारोपण कार्यकम सम्बधित विभिन्न उद्घोष लगाकर प्रेरित किया । प्रधानाचार्य निपुण सक्सेना ने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए पौधारोपण करना क्यों जीवन के लिए आवश्यक है सम्बन्धी जानकारी दी। विद्यालय की महिला शिक्षिकाएं सावन तीज व पौधारोपण कार्यक्रम में लहरिया की विशिष्टि परिधान में उपस्थित रही । विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से कार्यकम का संपादन किया । कार्यक्रम में सभी हाउस के प्रभारी, एसएमसी, एसडीएमसी के सदस्य, विद्यालय स्टाफ आदि उपस्थित थे।
