Saturday, 29 August 2026

बिजली का उत्पादन 64 प्रतिशत पहुंचा ,कांग्रेस ने पांच साल में बढाया बिजली का कर्जा व घटाया उत्पादन : हीरा लाल नागर


बिजली का उत्पादन 64 प्रतिशत पहुंचा ,कांग्रेस ने पांच साल में बढाया बिजली का कर्जा व घटाया उत्पादन : हीरा लाल नागर

ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार के समय 50 से 55 प्रतिशत उत्पादन होता था वंहा आज बिजली का उत्पादन 64 प्रतिशत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में कर्जा बढाया व उत्पादन घटाया हैं लेकिन हमने सत्ता संभालते ही बिजली का उत्पादन बढाया जिसका ही परिणाम हैं कि आमजन को बिजली मिलने लगी। नागर ने कहा कि आगामी सालों में किसानों को दिन में बिजली मिले इसका प्रयास किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट की ओर से बिजली व पानी की समस्या मामले में दिए गए बयानों को लेकर नागर ने पायलट पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पिछली भाजपा की सरकार में हमने डिस्कॉम को 62 हजार करोड़ के कर्ज से मुक्त किया था । पायलट को नसीहत देते हुए कहा कि पायलट को बिजली व पानी मामले में बोलने से पहले अपनी पिछली कांग्रेस सरकार में बिजली व पानी के हालातों को को देख लेना चहिए कि उस समय क्या हालात थे।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को टोंक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश के हालातों संबंधी कांग्रेस के सलमान खुर्शीद के बयान का जिक्र करते हुए पलटवार करते हुए कहा कि भारत एक मजबूत नेतृत्व वाला देश है ,भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है यंहा ऐसे हालातो की कल्पना भी नही की जा सकती।

राजस्थान विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलम्बन संबंधी सवाल मामले में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सदन अपनी परम्पराओ और नियमांे से चलता है, सदन में नियम और परम्परा कायम रहे ,स्पीकर की गरिमा और सम्मान बनाए रखें ऐसे में स्पीकर के प्रति गलत इशारा सदन की मर्यादाओ की अवहेलना है जो गलत है। नागर ने कहा कि सदन में लिए गए निर्णय के प्रति सदन के बाहर प्रतिक्रिया देना भी गलत है।

हाल ही में केन्द्र एवं राज्य बजट को जनता का बजट बताते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विपक्षी दलों के चुनाव जैसा बजट बताने संबंधी बयान मामले मे तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष चाहे इसको चुनावी बताते हुए आलोचना की हो लेकिन यह पहला बजट है जिसमें सरकार बनते ही जनकल्याणकारी योजनाओं व किसानों सहित समाज के हर तबके को ध्यान में रख करके बजट पेश किया गया है। इतना ही नही बजट पेश करने के बाद ही जिला प्रभारी मन्त्री ,प्रभारी सचिव बजट की घोषणाओं को लागू किए जाने की तैयारी में जुट गए है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसके लिए सभी विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई हैं ऐसी कोई बजट घोषणा अधूरी नही होगी। राजस्थान को निश्चित ही डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है।

Previous
Next

Related Posts