



टोंक जिले के निवाई उपखंड के ग्राम पंचायत तुर्किया के कायमनगर उर्फ बासड़ी गाँव की अपनी काफी पुरानी सडक निर्माण की मांग पूरी नही होने से गुस्साएं ग्रामीणों ने सोमवार को दौसा -कोथून हाइवे बंशीपुरा मोड़ के समीप जाम लगा दिया। जिससे करीबन तीन घण्टे तक दौसा -कोथून हाईवे जाम होने से वाहनो की लम्बी लाइन लग गई बाद में तहसीलदार वहां पहुंचे जिन्होंने समझाईश की जिसके बाद जाम हटाया गया ।
ग्रामीणों ने बताया कि बंशीपुरा से कायमनगर के बीच करीब 500 मीटर रास्ते पर किसी विवाद के कारण सड़क नही बनी हुई है, जिससे ग्रामीणो को करीब 15 से 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर हाइवे पर जाना पड़ रहा है। जिससे नाराज ग्रामीणो ने सोमवार को सुबह हाइवे जाम करके प्रदर्शन किया। जिसकी इतला मिलने के बाद दतवास पुलिस वहां पहुंची तथा ग्रामीणों से समझाईश की कोशिश की है लेकिन ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारी को वहां वुला करके तत्काल समस्या समाधान की मांग पर अड़ गए। करीब तीन घंटे से ग्रामीण महिला -पुरुष व बच्चे हाइवे को जाम कर बैठे रहे जिससे दौसा- कोथून हाइवे के दोनो तरफ करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों का जमावड़ा लग गया। बाद में तहसीलदार नरेश गुर्जर वहां पहुंचे जिन्होंने आश्वासन दिया जिसके बाद जाम हटाया गया।
वहीं टोंक जिले के उनियारा तहसील क्षैत्र के अलीगढ इलाके में तेज बारिश से गांवो में पानी जमा हो जाने से पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टोंक - सवाई माधोपुर एक्सप्रेस हाईवे के पास लगाया जाम लगा करके प्रदर्शन किया। जिससे हाईवे मार्ग के दोंनो तरफ वाहनों की लम्बी लाइने लग जाने से वाहन चालकों सहित यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पडी बाद में अलीगढ़ थाना पुलिस की समझाईश के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।