Saturday, 29 August 2026

तपस्वी भवन वैशाली नगर अजमेर पर हुआ गायत्री माता रथ का स्वागत


तपस्वी भवन वैशाली नगर अजमेर पर हुआ गायत्री माता रथ का स्वागत

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 84 कोस रथ व 24 कोस पदयात्रा    का आज समापन   अंतिम दिवस पर अजमेर वैशाली नगर स्थित तपस्वी भवन पर रथ का पूजन किया गया। 

सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु राजस्थान के अध्यक्ष अजय शर्मा पूर्व न्यायाधीश ने बताया कि आज बूढ़ा

पुष्कर से पंचम दिवस रथ यात्रा प्रारंभ हुई जो की जनाना अस्पताल पंचशील होते हुए तपस्वी भवन पहुंची जहां पर वेद माता गायत्री रथ का पूजन किया गया और रथ के साथ में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि व गायत्री परिवार के सदस्यों का अभिनंदन  स्वागत किया गया। 

स्वागत कार्यक्रम में देवेंद्र त्रिपाठी डॉ रामनिवास शर्मा, राम सिंह उदावत, डॉ लाल थदानी, श्रीमती गायत्री शर्मा, श्रीमती सुशीला उदावत, बृजेश गौड़, इंजीनियर अशोक शर्मा, डॉ. कुलदीप शर्मा, इंदर सिंह पवार सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे। तपस्वी भवन से रथ यात्रा को तोपदड़ा रामगंज डुमाड़ा अजय पाल होते हुए ब्रह्मघाट पुष्कर पहुंची जहां पर यज्ञ पूर्णाहुति के साथ में पांच दिवसीय चौरासी कोस में 24 को सपदयात्रा पदयात्रा का समापन हुआ।

Previous
Next

Related Posts