Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल बागडे ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कानून मंत्री मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की


राज्यपाल बागडे ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कानून मंत्री मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने रविवार को दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

राज्यपाल बागडे ने इस दौरान उनका शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उन्होंने उप राष्ट्रपति से राजस्थान के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

राज्यपाल बागडे की उपराष्ट्रपति  धनखड़ से यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल बागडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने रविवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। 

राज्यपाल बागडे ने इस दौरान विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की। 

राज्यपाल बागडे की रक्षा मंत्री से  यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल बागडे से केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मुलाकात

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे  से जोधपुर हाउस में रविवार को केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल श्री बागडे का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। 

राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

भारी बारिश के कारण अजमेर कलक्टर ने  स्कूलों में  दो दिन का अवकाश किया घोषित

अजमेर में भारी बारिश को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने जिले की सभी स्कूलों में  दो दिन का अवकाश घोषित  किया है। कलक्टर डॉ. दीक्षित ने बताया कि अजमेर में बरसात के प्रकोप को देखते हुए 5 और 6 अगस्त को स्कूल विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया है।

Previous
Next

Related Posts