



जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल तहसील के जालवाली बालाजी मंदिर में शुक्रवार को अपने बड़े भाई शिक्षक की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भजन संध्या में शामिल होने के लिए आए छोटे भाई शिक्षक मन्नालाल जाखड़ की नाचते समयए हार्ट अटैक से मौत हो गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया।इस अनहोनी घटना का किसी को पता नहीं था कि यह पल भर में ही छोटा भाई शिक्षक दुनिया से चला जाएगा।
शुरुआती दौर में तो किसी के समझ में ही नहीं आया कि आखिर नाचते-नाचते शिक्षक अचानक नीचे गिरा और पल भर में दुनिया से चला गया। पता लगता कार्यक्रम में सन्नाटा छा गयाऔरअस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया । किसी ने सही कहा है की होनी को कौन डाल सकता है।
शिक्षक मन्नाराम जाखड़ जोधपुर जिले के जुड़गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक था और वह अपने बड़े भाईमंगल जाखड़के सेवानिवृत्ति के बाद आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आया था। शुक्रवार को भजन संध्या के दौरान अचानक आए हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
भजन संध्या के लिए सेवानिवृत हुएबड़े भाईमंगल जाखड़ ने कलाकार बुलाए थे और रात्रि को 10:00 बजेकार्यक्रम शुरू हुआ और भावुक शिक्षक धार्मिक भजन के दौरानअपने आप को नाचने से नहीं रोक सका और अचानक यह घटना घट गई।