Saturday, 29 August 2026

भाजपा की सरकार ने सत्ता संभालते हुए गठित की एसआईटी, 7 माह में 115 पेपर लीक माफियाओं को पहुंचाया सलाखों के पीछेः भजनलाल शर्मा


भाजपा की सरकार ने सत्ता संभालते हुए गठित की एसआईटी, 7 माह में 115 पेपर लीक माफियाओं को पहुंचाया सलाखों के पीछेः भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का अभिनंदन करते हुए कहा कि मदन राठौड़ के नेतृत्व में हमसब भाजपा के विचार की इस यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। हमारे कार्यकर्ताओं ने विचार और संस्कार के लिए संघर्ष किया है, जिसका परिणाम है कि पिछले 7 माह में हमने भाजपा के संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों में से 45 फीसदी को पूरा करने का काम किया है।

शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के परिवार ग्रहण करने के बाद आयोजित समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन में जनता परेशान थी, पेपरलीक हो रहे थे। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही एसआईटी का गठन कर पेपर माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया गया। आज 115 से ज्यादा पेपर लीक माफिया जेल की सलाखों के पीछे है। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते है कि अभी तो मछलियां पकडी गई है, मगरमच्छ बाहर है मैंने उनको भी कहा है और आपको विश्वास दिलाता हूं कि जल्द ही मगरमच्छ भी शिंकजे में होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के सपने को चकनाचूर करने का काम किया और हम अगले पांच सालों में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। 

Previous
Next

Related Posts