Friday, 20 September 2024

जनता के प्यार और विश्वास से अर्जित कद स्थाई है जिसे कोई छीन नहीं सकता : वसुंधरा राजे


जनता के प्यार और विश्वास से अर्जित कद स्थाई है जिसे कोई छीन नहीं सकता : वसुंधरा राजे

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजनीति में उतार-चढाव आते रहते है, हर किसी को इस दौर से गुजरना पड़ता है। राजनीति में तीन चीजें महत्वपूर्ण है पद, मद और कद। पद और मद तो आते जाते है लेकिन व्यक्ति अपने काम से कद को बना लेता हैं और ये ही उसकी पूंजी है। जनता के प्यार और विश्वास से अर्जित कद स्थाई है जिसे कोई छीन नहीं सकता। 

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल पार्टी नहीं है, एक परिवार है और इस परिवार की सदस्य होकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती हूं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इन कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल जी, अटल जी, आडवाणी जी, राजमाता विजया राजे सिंधिया साहिबा, भैंरो सिंह जी जैसे नेताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया , जिनके कारण आज पार्टी इस मुकाम पर है। 

Previous
Next

Related Posts