Saturday, 29 August 2026

केंद्रीय नेतृत्व ने सहज, सरल और जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता को सौंपी प्रदेश की कमानः सीपी जोशी


केंद्रीय नेतृत्व ने सहज, सरल और जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता को सौंपी प्रदेश की कमानः सीपी जोशी

भाजपा के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मदन राठौड़ जैसे सहज, सरल और जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता को प्रदेश की कमान सौंपी है। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार और हम सब मिलकर उनके नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया कि राजस्थान के दो लाडलों को संसद के दोनों सदनों की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं हमारे दो पूर्व प्रदेशाध्यक्षों गुलाब चंद कटारिया और ओम प्रकाश माथुर को राज्यपाल नियुक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति और मजहब के नाम पर देश को बांटने का षडयंत्र कर रही है। उसे रोजे में रोजेदारों के लिए अलग से व्यवस्थाएं करना अच्छा लगता है लेकिन श्रावण के पवित्र माह में कावड़ियों की आस्था का सम्मान करना नागवार गुजरता है। कांग्रेस ने सदा संतों और सनातन का निराधर किया है। इस कारण देश और प्रदेश की जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जोशी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों की जाति पूछने वाले आज स्वयं की जाति छुपाते घुम रहे है। 


Previous
Next

Related Posts