Saturday, 29 August 2026

राज कार्यकर्ताओं का, सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार के काम जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं कीः मदन राठौड़


राज कार्यकर्ताओं का, सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार के काम जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं कीः मदन राठौड़

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिए खून पसीना एक कर दूंगा। 

शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने के बादकार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुएप्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से पधारे हुए हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर भावविभोर होकर कहा कि ये एक सामान्य कार्यकर्ता के प्रति जो स्नेह और सम्मान मुझे दिया गया है उसका मैं ऋणी हूं। जो मार्गदर्शन मुझे मिला है उसके अनुसार संगठन और सत्ता के मध्य सेतु बनकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जिस मोहल्ले में रहते है, वो वहां सरकार के प्रतिनिधि है। आज राज कार्यकर्ताओं का है, सरकार कार्यकर्ताओं की है और सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं की है। 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थानी गीत का उदाहरण देते हुए कहा कि विवाह में दूल्हे के लिए परिजन महिलाएं गीत गाती है कि ‘‘बन्ना म्हारो केशरियो हजारी गुल रो फूल...‘‘। वैसे ही देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हम सबके दूल्हे है।  

जप प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि मेरे पूर्ववर्ती नेतृत्वकर्ताओं ने संगठन को मजबूती देने का और आगे बढ़ाने का काम बड़े शिद्दत से किया है। मैं उनसे प्रेरणा लेकर और उनके मार्गदर्शन में जो विश्वास केंद्रीय नेतृत्व ने जताया है और जो भरोसा कार्यकर्ताओं ने किया है उस पर खरा उतरने में कोई कौर कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश का मान और सम्मान बढ़ा है। विश्व पटल पर भारत का परचम फहराने का काम पीएम मोदी ने किया है। इसकी बानगी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीयों को सकुशल निकलवाने का काम किया था। 

Previous
Next

Related Posts