Saturday, 29 August 2026

वार्ड 37 माखुपुरा स्थिति पटेल कॉलोनी के लोगो का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, रोड और घरों में बरसात का पानी, 5 साल से भाजपा विधायक, पार्षद सहित प्रशासन को दिए ज्ञापन, पर कोई समाधान नहीं


वार्ड 37 माखुपुरा स्थिति पटेल कॉलोनी के लोगो का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, रोड और घरों में बरसात का पानी, 5 साल से भाजपा विधायक, पार्षद सहित प्रशासन  को दिए ज्ञापन, पर कोई समाधान नहीं

सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा बनाई सड़क पटेल कॉलोनीवासियों के लिए 5 साल से बरसात में आफत खड़ी कर रही है पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात का पानी कॉलोनी की सड़क साथ घरों में भर जाता है।

पटेल कॉलोनीवासियों वार्ड नं. 37 के पार्षद सोहन सिंह रावत इस समस्या को लेकर भाजपा विधायक  अनिता भदेल को कई जानकारी और ज्ञापन दिए हैं लेकिन कोई समाधाननहीं निकल पा रहा है।

पटेल कॉलोनी के सेवानिवृत्त समाजसेवी शंकरलाल कुमावत ने बताया कि  सन् 2018 से पूर्व परबतपुरा बाईपास और और हटूण्टी चौराहे के मध्य एनएच-79 पर पानी निकास के लिए दो पुलिया बनी हुई थी जिनमें एक माखूपुरा पावर हाऊस के पास तथा दूसरी महिला इंजीनियरिंग के सामने बनी हुई थी जो कि लगभग 6-7 फीट चौड़ी और 6-7 फीट गहरी थीप्रोग्राम जिनको सार्वजनिक निर्माण विभाग अजमेर के द्वारा एन.एच-79 हाईवे के निर्माण के दौरान दोनो पुलिया को बन्द कर दिया । एनएच-79 हाईवे के निर्माण के पश्चात् बैंक ऑफ बडौदा की गली तक का पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इस तरफ कलातो का बाड़िया, रामनगरी, गेल कॉलोनी एवं रिको एरिया आदि ऊंचाई वालें एरिया का सारा पानी रोड़ से होता हुआ परबतपुरा बाईपास की तरफ ना जाकर माखुपुरा पटेल कॉलोनी में आ जाता है। यहाँ तक की बाईपास की ओर से नदी की भांति पानी मैन रोड़ पर बहता हुआ, सर्विस रोड़ पर बहत्ता हुआ सारा का सारा पानी, आईटीआई कॉलेज गेट के सम्मुख पटेल कॉलोनी में भर जाता है। इस कॉलोनी मे 2-2 दिन तक बरसात के समय नालों का गंदा पानी भरा रहता है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग अजमेर द्वारा सड़क के पानी के निकास के लिए दोनो ओर नाले बनाए है जो एनएच-8 के द्वारा जुड़ने नहीं दिया और बीच में ही उन्हे अवरूद्ध कर दिया गया है। जिससे पानी के निकास का कोई रास्ता नहीं है यह सारा पानी रोड़वेज वर्कशॉप के बाहर मैन रोड़ पर भरा रहता है और तेज बरसात के समय आईटीआई कॉलेज, पोलिटेक्निक कॉलेजो और पटेल कॉलोनी में भर जाता है।

पाँच वर्षों से यहाँ के निवासी इस नाले और बरसात के गन्दे पानी की दुववस्था से ग्रसित है इसके लिए पूर्व में भी एक पानी के निकास के लिए अतिरिक्त नाले का निर्माण करने के लिए समय-समय पर अवगत करवाया गया जिस पर आज तक प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई।

स्थानीय परिवारों ने बताया कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे घरों में पानी भरा है। कॉलोनी वासियों ने  उक्त भरे हुए पानी के निकास के लिए नालो का प्रबन्धक करवाने और इस समस्या का समधान करवाने के लिए नगर निगम आयुक्त , अजमेर विकास प्राधिकरण सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के 5 वर्ष से चक्कर लगा रहे । लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। 

पेटल कॉलोनी  के निवासीयों हेमराज , विजयसिंह , बबलु , पुसाराम , नौरतमल सैनी , नीता जैन , हस्तीमल , ब्रजराज , अनिल जैन, अशोक, रिषी , रामकृष्ण मिश्रा सहित कॉलोनी वासियों ने विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुहार लगाकर इस विकट समस्या के समाधान करने का आग्रह किया है ।

Previous
Next

Related Posts