Saturday, 29 August 2026

3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिनेश कुमार रेवेन्यू कर बोर्ड चेयरमैन, डॉ. पाठक कर बोर्ड अध्यक्ष और गौरव गोयल ओम बिरला के संयुक्त सचिव नियुक्त


3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिनेश कुमार रेवेन्यू कर बोर्ड चेयरमैन, डॉ. पाठक कर बोर्ड अध्यक्ष और गौरव गोयल ओम बिरला के संयुक्त सचिव नियुक्त

कार्मिक विभाग जयपुर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दिनेश कुमार को राजस्व मंडल अजमेर का अध्यक्ष और डॉ. कृष्ण कांत पाठक को कर बोर्ड अजमेर का अध्यक्ष और देवाशीष परस्टी को वित्त सचिव बजट नियुक्त किया है।

राज्यपाल के सचिव आईएएस अधिकारी गौरव गोयल अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संयुक्त शासन सचिव होंगे। लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 3 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति देने के आदेश जारी किए हैं।

राज्यपाल सचिन गौरव गोयल को लोकसभा सचिवसंयुक्त शासन सचिव पद पर नियुक्ति आदेश के बाद कार्मिक विभाग जयपुर भी उन्हें 3 साल की प्रतिनियुक्ति के लिए कार्य मुक्ति के आदेश जारी करेगा।इसके बाद आईएएस अधिकारी गौरव गोयल दिल्ली चले जाएंगे।उनकी जगह किसी नए आईएएस अधिकारी कोराज्यपाल का सचिव बनाया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts